आनंद पटेल बने अपना दल (एस) के झाँसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष
गरौठा विधानसभा के प्रभारी का भी जिम्मा, संगठन विस्तार को मिली नई गति

सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई (जालौन)। अपना दल (एस) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जालौन निवासी आनंद पटेल बोहरा को झाँसी परिक्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
आनंद पटेल को झाँसी परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे गरौठा विधानसभा के प्रभारी का दायित्व भी निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन के भीतर उत्साह की लहर है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल बोहरा ने कहा कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को और मजबूती देंगे। उन्होंने पिछड़े, वंचित और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता देने की बात कही।