कोंच(जालौन)। आयुष आपके द्वार योजना के तहत कोंच क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में बुधवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अंडा के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की शुरुआत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अंडा की प्रभारी डॉ अभिलाषा सिंह सहित ग्राम प्रधान ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर की।शिविर में ग्राम भदेवरा समेत आसपास के अन्य कई ग्रामों के कुल 197 रोगियों ने अपने अपने रोगों की जाँच करायी जिसके उपरांत सभी रोगियों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गयीं।कमजोर प्रतिरक्षण के रोगियों को आयुर्विद्या के बारे में बताया गया। इस दौरान डॉ अभिलाषा ने रोगियों को गर्मी के मौसम में खानपान से लेकर योग आदि के बारे में जानकारियां दी।उन्होंने मच्छरों के काटे जाने से उत्पन्न संक्रामक बीमारियों से बचाब हेतु फुल कपड़े पहनने, साफ सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी।उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में बाहर खुले रूप से बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें और घर में सब्जी,फल आदि अच्छी तरह से धुलकर खायें।डॉ केशवनाथ सिंह, मोहित पटेल,अखिलेश कुमार, प्रशांत आदि संलग्न रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



