0विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी सहित तीन को पीटा, फौजी की हालत गंभीर
अभय प्रताप सिंह
ललितपुर में कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला आजादपुरा में शुक्रवार को होली खेल रहीं महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वालों का जब विरोध किया गया तो आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रिटायर्ड फौजी सहित तीन लोगों की बेरहमी से मारपीट की थी। जिसके चलते रिटायर्ड फौजी की हालत गम्भीर होने पर उसे उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया है। शनिवार को घायल हुए फौजी का ऑपरेशन किया गया है, और उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाये हैं।
होली खेलते समय हुआ विवाद
आजादपुरा निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह लोग अपनी भतीजी व अन्य परिजनों के साथ होली खेल रही थी। तभी वहां से मंटू रजक, चंचल रजक, मंचल रजक अपने सात-आठ साथियों के साथ आया और अश्लील बातें कर रंग लगाने लगे। जब उसके पति रिटायर्ड फौजी नरेन्द्र कटारे एवं अक्षय श्रीवास्तव तथा अन्य मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद सभी लोग उनसे गालीगलौच करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया जिससे नरेन्द्र कटारे, अक्षय श्रीवास्तव, वेदप्रकाश शुक्ला की जमकर मारपीट की जिससे वह तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।
24 घंटे बाद भी नहीं आया होश