जालौन

हाड़ कंपाऊ ठंड से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। हाड़ कपाऊ ठंड ने सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड के कारण बाजार में भीड़ भाड़ कम रही है। दुकानदार अलाव लगाकर तापते नजर आये। ठंड को देखते हुए नगर में अलाव बढ़ाने की मांग उठ रही है।
शीत लहर के साथ तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान गिरने के कारण ठंड बढ़ गयी। बढ़ती ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। ठंड के कारण मंगलवार को लोग घरों में दुपकने के लिए मजबूर हो गये। आवश्यक कार्य के लिए ही लोग घर से निकले जिससे बाजार भीड़ भाड़ कम रही। ग्राहकों के न आने के कारण दुकानदार भी आग जलाकर तापते नजर आये। नगर पालिका द्वारा लगाये जा रहे अलाव ठंड को देखते हुए कम पड़ने लगे हैं। सरकारी कार्यालयों तहसीलदार, बीडीओ, सीओ, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, बैंकों के पास, आयुर्वेदिक चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूरे दिन अलाव लगवाने की आवश्यकता पड़ रही है। समाजसेवी प्रवीण शुक्ला, विनय निगम, गौरव तिवारी, सुरेन्द्र कुशवाहा ने ठंड को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर शीत लहर को देखते हुए अलाव लगवाने की मांग की है।
फोटो परिचय—-
अलाव तापते लोग।

Related Articles

Back to top button