कालपी

पांच दिन पहले यमुना में कंूदे अधेड़ का शव हुआ बरामद

कालपी (जालौन)। रविवार को यमुना नदी से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। मछुआरों ने यमुना में जब मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो उसमें शव फंस गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि यह शव उसी अधेड़ का था जो 5 दिन पूर्व यमुना में कूदा था।
ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को रात 9 बजे जुल्फिकार पुत्र रहमत अली हैदलपुर जालौन बैग में सुसाइड लेटर छोड़कर यमुना में कूद गया था। पुलिस गोताखोरों व नाविकों से लगातार उसकी तलाश करवा रही थी। रविवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब मछुआरें रामपाल, पूती एवं राजकुमार यमुना नदी के पुल से आधा किमी. दूर स्थित पीलाघाट में मछली पकड़ने गए और उन्होंने जाल डाला तो जुल्फिकार का शव उसी जाल में फंस गया। आनन फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button