
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। बहला फुसलाकर किशोरी की भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व उनकी 16 वर्षीय बेटी को अब्दुल निवासी तोपखाना अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जब उसने जानकारी की तो इसमें उसका साथ अरमान व इकबाल निवासी तोपखाना एवं समीर निवासी खनुआ दिया है। जब उसने उनके घर पूछतांछ की तो उसे भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



