अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। नगर के ऐतिहासिक स्थल झंडा चैराहे पर नगर पालिका ने राष्ट्रीय ध्वज लगवाया था। चैराहे पर लगा राष्ट्रीय ध्वज आंधी में खराब हो गया। खराब हुए ध्वज को निकलवा दिया है। नगर पालिका परिषद ने नगर के झंडा चैराहे पर स्थायी झंडा लगवाया है। 4 माह पूर्व झंडा चैराहे पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था। तीन माह के दौरान बारिश के पानी व आंधी के चलते गुरुवार की रात में झंडा खराब हो गया था। झंडा चैराहे पर लगे तिरंगा के फटे होने की सोशल मीडिया पर खबर चलने लगी। सोशल मीडिया पर खबर चलने पर हरकत में आयी नगर पालिका ने खराब हो चुके तिरंगा को हटवा दिया है। नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जायेगा। ई ओ डी डी सिंह ने बताया कि मौसम के कारण झंडा खराब हो गया था। सूचना मिलने पर उसे हटा दिया गया है तथा शीघ्र नया झंडा लगा दिया जायेगा।