रामपुरा

गर्भवती महिला की जिला अस्पताल जाते समय रास्ते मे मौत।।

रामपुरा (जालौन)। नगर के राजेन्द्र नगर होली मोड़ निवासी हलीम खान की पत्नी नाजरीन 27 वर्ष को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा ले जाया गया। गर्भवती महिला नाजरीन की अस्पताल में हालात खराब होने पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। एम्बुलेंस की सहायता से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गर्भवती महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। मृतक महिला नाजरीन की यह दूसरी डिलेवरी थी। मृतका अपने पीछे 2 साल की एक बच्ची छोड़ गई हैं। मृतक के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई हैं। महिला की मौत से स्वजनों पर दुखांे का पहाड़ टूट गया।

Related Articles

Back to top button