अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। बुधवार को डां भीमराव अम्बेडकर का 131 वां जन्म दिन नगर में मनाया गया। विभिन्न पार्टी के नेताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा योगदान को सराहा।
संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डां भीमराव अम्बेडकर की जयंती नगर में उल्लास के साथ मनायी। नगर पालिका में स्थित प्रतिमा पर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, ई ओ डी डी सिंह, सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी रविन्द्रर सलूजा समेत सभी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। डां अम्बेडकर इंटर कॉलेज व घरों में फोटो में प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें याद किया।गोदाम प्रभारी लक्ष्मीकांत, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, अनिल याज्ञिक, लक्ष्मीकांत शाक्य, आलोक भदौरिया,सोनू सिकरवार ,निशा माहेश्वरी, लालन ताम्रकार ,कुंवर सिंह यादव, सुशील प्रजापति,प्रदीप सक्सेना, विवेक कुशवाहा ,पवन अग्रवाल,राजीव मिश्रा,गोलू श्रीवास्तव, संजय अवस्थी उर्फ गोल्डी, अविनाश दीक्षित ,वसी उल्ला ,हरेंद्र यादव ,चुनना वेग ,भोला साहू ,राम सिंह सेंगर ,राजू राजपूत, अशफाक राईन आदि लोग सम्मलित थे।