कुठौंद (जालौन)। ग्राम कैथवा में सात फरवरी से आयोजित यज्ञ की तैयारियों को ग्रामीणों ने अंतिम रूप दे दिया है। 7 फरवरी को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ हो जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में यह पांचवां यज्ञ आयोजित किया जा रहा हे।
ग्राम प्रधान नरेंद्र तिवारी ने यज्ञ के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि यज्ञ में कथावाचक रामलखन तिवारी महाराज चित्रकूट धाम, यज्ञाचार्य गरुड़ जी महाराज नेमीसार, व्यवस्थापक नरेंद्र तिवारी प्रधान, रिंकू प्रजापति झम्मन लाल तिवारी, लाल सिंह सेंगर, सेवाराम बाथम, तारबाबू विश्वकर्मा राजाराम राठौर, मुरलीराम संत बड़े लाल आदि की देखरेख में व्यवस्थाओं को अंतिम दिया जा चुका है। 7 फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी जिसमें गांव की महिलाएं, पुरुष शामिल होकर उसे सफल बनायेंगे। सप्ताह भर चलने वाले यज्ञ में अनेकांे संत, महात्माओं के सत्संग का लाभ भी ग्रामीणों को मिलेगा।