कोंच(जालौन)। दलितों व महिलाओं के अधिकारों के लिये सदैव संघर्ष करने व देश में पहले बालिका विद्यालय की स्थापना करने वाली महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की 191वीं जयंती मनाते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
गल्ला मंडी परिसर स्थित पूर्व सभासद उमाचरण कुशवाहा के आवास पर मोतीलाल कुशवाहा की अध्यक्षता व पूर्व सभासद ममता कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में मनाई गयी जयंती में शामिल लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सुधार हेतु आगे आना होगा तभी उनके सपनों को साकार किया जा सकेगा। इस दौरान जितेंद्र, अशोक, शिवकुमार, सरमन, जाहर सिंह, जागेश्वर, चतुर सिंह, सोहन, दुर्गाचरण, अकील हसन, रामकुमार, कमलेश, रश्मि, भूपेंद्र, सावित्री, माया, ज्योति, तुलसी, वंशीधर, सियाराम, देशराज, प्रमोद, रविन्द्र, गोविंद, विमल, अशोक, संजू आदि मौजूद रहे। संचालन वीरसिंह कुशवाहा ने किया।