उरई

पॉलीटेक्निक चलो अभियान’ तेज: 30 अप्रैल अंतिम तिथि, छात्रों से अधिक से अधिक आवेदन की अपील

उरई (जालौन)।  संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) 2026 के प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथियों में व्याख्याता राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सघन अभियान के तहत शहर के विभिन्न कॉलेजों में व्यापक संपर्क किया। जिसमें सर्वोदय इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव इण्टर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीवीसी कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्ध विनायक आईटीआई में छात्र-छात्राओं के मध्य प्रचार किया और अधिक से अधिक फॉर्म भरने की अपील की गई। पॉलीटेक्निक चलो अभियान में इस वर्ष की थीम “पॉलीटेक्निक से स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम” है। जिले के कक्षा 10 व उससे ऊपर के समस्त छात्र-छात्राएं प्राविधिक शिक्षा से जुड़कर पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा करके अपने भविष्य को सफल बनाकर प्रदेश व देश के विकास में योगदान करें। इस दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक की प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि आईटीआई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) में दिव्यांग अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। ओबीसी, एससी, एसटी और ई.डब्ल्यू.एस., पूर्व सैनिक के आश्रितों को शासन के निर्देशानुसार आरक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक उरई में तीन ब्रांच हैं इनमें मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, A ग्रुप की सिविल इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग ईपीसी है। सभी ब्रांच में प्रवेश के लिए 75-75 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप डी की ब्रांच मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटरियल प्रैक्टिस छात्राओं के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी व रोजगारपरक ब्रांच है। इसमें वह किसी भी विभाग में एलडीसी, एडीसी, सेक्रेटरी परामर्शदात्री, स्टेनो, वैयक्तिक सहायक, जनसंपर्क अधिकारी, ई-कंपनियों के प्रबंधक, आईटीआई व सेवायोजन विभाग में अनुदेशक आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं इसको सरकार द्वारा मान्य कंप्यूटर कोर्स “ओ” लेवल के बराबर मान्यता प्राप्त है। सभी छात्र/छात्राओं हेतु छात्रावास व समृद्ध पुस्तकालय तथा कम्पनी प्लेसमेंट की सुविधा भी है। इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक, माधौगढ़ में A ग्रुप के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में भी 75-75 सीटें उपलब्ध हैं इसके अलावा ई ग्रुप के सात प्राइवेट फार्मेसी कॉलेज भी जनपद में संचालित हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 है। अभ्यर्थी www.jeecup.admission.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) की परीक्षा तिथियां 15 मई, 2026 से 22 मई, 2026 के मध्य ऑनलाइन सीबीटी माध्यम के द्वारा शहर के ही परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत मोबाइल न० एवं ईमेल आईडी का ही प्रयोग करें। प्रवेश फॉर्म भरने से संबंधित समस्या पर कोई भी छात्र/छात्रा किसी भी कार्य दिवस में स्वयं पॉलीटेक्निक आकर संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क देकर वहीं से अपना फॉर्म भी भरवा सकते हैं। इस दौरान संपर्क अभियान में ऋषिकांत त्रिपाठी, राहुल सोनकर, मनोज अहिरवार, गोसुद्दीन खान, संजीव अग्रवाल, रमाकांत, सतीश कुमार भी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button