उरई
जालौन पुलिस की वर्चुअल जनसुनवाई: फरियादियों की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

उरई (जालौन)। जालौन में पुलिस प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न थानों और कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को न्याय मिलने में किसी प्रकार की देरी न हो।



