
हुसैन अली
जालौन।कुठौंदा बुजुर्ग मे जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौपते हुये गांव मे अधूरे खेल मैदान को पूरा कराये जाने की मांग की। शुक्रवार गांव मे जन चौपाल का आयोजन हुआ जिसमे खेल के मैदान को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी।ग्रामीणो ने कहा कि खेल मैदान का अधूरे निर्माण किया गया है जिसमे अधिकारियों की अनदेखी से की जा रही है इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला विकास अधिकारी (DDO) के नाम संबोधित एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी (BDO) को सौंपते हुये खेल मैदान का निर्माण कराये जाने की मांग की।गांव मे
डीडीओ की अध्यक्षतामे जन चौपाल का आयोजन प्रस्तावित था लेकिन किसी कारण के चलते डीडीओ नही आ सके जिसके चलते बीडीओ जालौन की अध्यक्षता मे जन चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीणो ने खेल मैदान के अधूरे निर्माण को लेकर मांग की।
31 जनवरी 2025 के आदेशों की अनदेखी का आरोप
ग्रामीणों ने ज्ञापन मे खेल के मैदान को
साढ़े तीन साल से पोर्टल पर ‘अटका’ होने की बात कही। उन्होने कहा कि
पंचायत पोर्टल के मुताबिक, खेल मैदान का कार्य दिसंबर 2021 से प्रगति पर है। लगभग 2.50 लाख के बजट में से करीब ₹40,000 खर्च भी हो चुके हैं, लेकिन धरातल पर न समतलीकरण हुआ है और न ही बाउंड्री वॉल बनी है। इस मौके पर गजेन्द्र सिंह सेंगर, शिवम सेंगर, देवेश सेंगर, मयंक सेंगर, अतुल सेंगर, और रवि राजावत आदि ग्रामीणों ने कहा कि मैदान न होने से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।
खण्ड विकास अधिकारी ने ज्ञापन लेकर जल्द उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

