डिप्टी एसपी शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने जालौन कोतवाली का किया निरीक्षण, खामियां सुधारने के दिए निर्देश

हुसैन अली
जालौन। डिप्टी एसपी शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने शनिवार को जालौन कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के रखरखाव, मालखाने तथा अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
इस दौरान जहां-जहां खामियां मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी एसपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने और प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुनकर उसका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कोतवाल हरिशंकर चंद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय यति, चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी,एस आई अमर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे


