जालौन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

हुसैन अली

जालौन। सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय, गूढ़ा न्यामतपुर (उरगाँव रोड) में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि जब लोकतंत्र में महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी देश का समग्र विकास संभव है।
प्रतियोगिता में श्वेता मिश्रा, ईशा पटेल, विनीता मिश्रा, रिया गुप्ता एवं निशा द्वारा बनाई गई चित्रकला विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button