
हुसैन अली
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन में पर्चा काउंटर समय से पहले बंद किए जाने को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी बढ़ रही है। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
सहाव निवासी प्रशांत त्रिपाठी, जालौन के शिवाकांत, जीपुरा रामकुमार, हर्षित भदवां सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे शनिवार को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे, लेकिन पर्चा काउंटर दोपहर 1:30 बजे ही बंद कर दिया गया। जबकि नियम के अनुसार पर्चा बनाने की व्यवस्था 2:00 बजे तक है।
आरोप है कि निर्धारित समय से पहले ही खिड़की बंद कर दी जाती है, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ता है। मरीजों ने व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की अपेक्षा की है


