जालौन

झंडा चौराहा व बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, हटाने की उठी मांग

हुसैन अली

जालौन। नगर के बैठगंज बाजार एवं झंडा चौराहा क्षेत्र में बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने कड़ा विरोध जताते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र सौंपा। दुकानदारों का कहना है कि बाजार, चौराहों और आम रास्तों पर किए गए अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्राहकों के दुकान तक पहुंचने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि आम सडक सहित झंडा चौराहे के चारों ओर अवैध कब्जे होने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। सड़कें संकरी हो गई हैं और दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है, जिसके बाद दोबारा अतिक्रमण हो जाता है।
दुकानदारों ने प्रभारी अधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका परिषद जालौन को सख्त निर्देश देकर स्थायी रूप से अतिक्रमण हटवाया जाए, ताकि बाजार में सुचारु आवागमन बहाल हो सके और व्यापार प्रभावित न हो।
प्रार्थना पत्र देने वालों में वैभव सोनी, दीपेन्द्र, डॉ. शिवनारायण, पिंटू, किशना, चंदन, धर्मेन्द्र, सुमन गुप्ता, आसमा और साकिर सहित कई दुकानदार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button