
हुसैन अली
जालौन। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिला अधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान डिप्टी एसपी शैलेंद्र कुमार बाजपेई भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान कुल 23 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मौके पर निस्तारित शिकायतों में दो राजस्व विभाग, दो समाज कल्याण विभाग तथा एक अन्य विभाग से संबंधित थी। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जालौन, कुठौद तथा सिरसा से एस आई, नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय जालौन-कुठौंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे


