उरई

अंबेडकर जयंती पर युवा संवाद की गूंज, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

विचार गोष्ठी में युवाओं को मिला प्रेरणा का संबल, सफल अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान

उरई(जालौन)।  डा० भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर दयानंद वैदिक कॉलेज, रामनगर उरई में एक प्रेरणादायी युवा संवाद एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक गौरीशंकर वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डा० भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे युवा अपने जीवन को दिशा दे सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। विचार गोष्ठी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत कर अंबेडकर जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अनुप गुप्ता (सीएसआईआर), रिया तिवारी (एम्स), श्रद्धा देवी (अग्निवीर), शुभम गुप्ता (एसएससी), मुस्कान रत्नाकर, सिजल सिंह, दीक्षा पांचाल, प्रतीक्षा पांचाल, सोनू पटेल, दीपशिखा एवं रणविजय सिंह सहित अन्य सफल अभ्यर्थी शामिल रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में शिक्षा, प्रेरणा और उपलब्धि का एक सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिसने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button