जालौन

अज्ञात चोरों पर बाईक चोरी का मामला हुआ दर्ज

जालौन (उरई) । खेत से वापस घर आकर खाना खाते हुए बाहर से किसी ने बाइक चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बीती 23 फरवरी को वह बाइक से खेत पर काम करने के लिए गए थे। दोपहर में वह खाना खाने के लिए बाइक से वापस घर आए और घर के बाहर बाइक खड़ी करके वह अंदर खाना खाने लगे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर ली। जब वह खाना खाकर बाहर आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button