जालौन

जालौन में पत्नी के न आने से मानसिक तनाव में चल रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी 27 वर्षीय युवक शिवम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था, जिसका कारण उसकी पत्नी का लंबे समय से मायके से वापस न आना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिवम् यादव निवासी देवीपुर, कोतवाली कालपी, जिला जालौन, पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों के मुताबिक, उनकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी और वापस नहीं आ रही थी, जिससे वह लगातार तनाव में थे। शनिवार की शाम लगभग 7 बजे स्थानीय लोगों ने कालपी क्षेत्र के बालखंडी रेलवे फाटक के पास एक युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान शिवम् यादव के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। क्षेत्र में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button