
राजेन्द्र सेंगर
ईटो|थाना गोहन की चौकी ईटो क्षेत्र के ग्राम सिगटौली मे शुक्रवार के दिन समय करीब दिन मे 10 से 11 बजे के आसपास सूने घर मे घुसकर युवक ने 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी की अस्मत लूट ली| घर परिवार के सभी लोग खेतो मे काम करने गये थे | प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना की चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी सन्तोष की पुत्री नाम काल्पनिक सगुना उम्र 14 वर्ष घर पर अकेली थी | तभी ग्राम सिगटौली निवासी शिवपाल उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र श्रीकेश दिन के समय 10 से 11 बजे के बीच सूने घर मे घुस गया | और नाबालिक के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा | जिससे नाबालिक किशोरी लोहूलोहान हो गयी | घर के वाहर खेल रहे छोटे छोटे बच्चों ने रोने की आवाज सुनी | तो देखने के लिऐ दौडकर आ गये | कि क्या हो गया | नाबालिक किशोरी की हालत देखकर बच्चों ने चीख पुकार मचाई और चिल्लाने लगे | शोर सुनकर पडोसी और मुहल्ला वाले आऐ | लोगो को देखकर आरोपी अभियुक्त भाग गया | पडोसी और मुहल्ला वासियो ने रक्त रंजित हालत मे नाबालिक को देखा तो होश उड गये | पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई | गांव वालों ने नाबालिक के माता पिता को सुचना दी | खेतो मे काम कर रहे नाबालिक किशोरी के माता पिता दौड़ कर आऐ| माता पिता ने अपनी नाबालिक किशोरी को खून मे सनी देखा तो वो घबरा गए | और आनन फानन मे चौकी ईटो लाऐ| और पुलिस को सूचना दी | सूचना पाकर तत्काल प्रभाव से बिना देरी किऐ चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिह ने थानाध्यक्ष सतीश कुमार और सीओ माधौगढ अम्बुज सिह आदि आला अधिकारियो को घटना के बारे जानकारी दी |और घटना स्थल पर पहुंच कर मौकाय बारदात को देखा |और नाबालिक किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी माधौगढ भेजा | जहाँ डाक्टरो ने नाबालिक किशोरी की हालत गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल उरई के लिए रिफर कर दिया |जिला अस्पताल मे पीडिता का उपचार किया जा रहा है | हालत नाजुक बताई जा रही है |भागे आरोपी की तलाश मे तत्काल टीमें गठित कर दी गई | और आरोपी की खोज शुरू हुई |आरोपी के घर छापा मारा गया | और आरोपी के पिता को हिरासत मे लिया गया |मुबाईल लोकेशन के आधार पर घण्टो खोजबीन के बाद रात्रि के करीब 2 से 3 बजे के आस पास आरोपी को औरैया के पास एक गांव से पकड लिया गया है | और गोहन थाना लाया गया |क्षेत्राधिकारी माधौगढ अम्बुज यादव के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से मौका मुयना किया गया | फोरेसिक टीम ने सैम्पल लिऐ नमूने भरे |पुलिस के द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है |



