उरई

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

उरई (जालौन)। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी रोड स्थित एसएमएस रेस्टोरेंट पर की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, उरई कोतवाली इंस्पेक्टर ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापे के दौरान मौके से 4 महिलाओं और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button