कालपी तहसील शिविर में 21 वृद्धजनों के बने आयुष्मान वय वंदना कार्ड,
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर पात्रों को दिया 5 लाख के इलाज का कार्ड

आधार कार्ड में यदि हो चुके हैं 70 साल, तो शीघ्र बनवाए 5 लाख का आयुष्मान कार्ड…..जिलाधिकारी, जालौन।
उरई(जालौन)। जनपद में 15 अप्रैल तक 90 दिवसीय विशेष आयुष्मान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कालपी तहसील परिसर में किया गया। जिसमें 21 पात्रों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया, जिनके आधार कार्ड में 70 वर्ष पूरे हो चुके थे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि 17 ऐसे भी वृद्धजन इस शिविर में पहुंचे जिनके पास पहले से ही किसी अन्य श्रेणी में सम्मिलित होने की वजह से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध था। लेकिन फिर भी वे शिविर में यह सोचकर आए थे कि उनका आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदना कार्ड अलग अलग योजना का है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में आए पत्रों को जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आयुष्मान कार्ड की प्रति दी गई। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा वृद्धजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रदेश समेत देश के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख के निःशुल्क इलाज की जानकारी भी दी गई।
_वृद्धजनों के लिए आयुष्मान शिविर का आयोजन आगे भी जारी रहेगा, सभी 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का कार्ड बनाया जा रहा है। आधार कार्ड में अगर जन्मतिथि 01 अप्रैल 1956 है तो उनके आयुष्मान बनेंगे।_ ….डॉ वीरेंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी, जालौन।
*क्या बोलें लाभार्थी*:
1. कैंप में आयुष्मान कार्ड बना और जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुझे मेरा आयुष्मान कार्ड दिया। पहले मेरा नाम सूची में नहीं था तो कार्ड नहीं बन पा रहा था। मै प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को इस योजना में हमे शामिल करने के लिए धन्यवाद देता हूं। …..हरि राम, कालपी नगरीय क्षेत्र निवासी (जन्म वर्ष 1955)
2. 87 वर्ष का हो चुका हूं, लेकिन अभी इलाज की आवश्यकता नहीं है। शिविर में मैने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है, आगे कोई समस्या होती है तो इलाज करवाऊंगा। जिले में सूचीबद्ध चिकित्सालय की जानकारी कैंप में मिली है। जिलाधिकारी से आयुष्मान कार्ड पाकर खुश हूं। मै मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभारी हूं।…… सुल्तान, अलीपुर, कालपी निवासी (जन्म वर्ष 1939)
*मुख्य बिंदु*:
1. 70+ आयु के सभी वृद्धजन हैं पात्र।
2. जनपद के कुल जनसंख्या के 3% हैं पात्र।
3. अब तक जनपद में 27432 वृद्धजनों के बने आयुष्मान वय वंदना कार्ड
4. 15,710 वृद्ध पुरुष तथा 11722 वृद्ध महिला का बना कार्ड।
5. वय वंदना योजना में 1219 लाभार्थियों ने करवाया है इलाज।
*70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के कहां बनेंगे आयुष्मान कार्ड*:
कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि जिले के सभी सूचीबद्ध सरकारी और निजी चिकित्सालय समेत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पंचायत सचिवालय में वृद्धजनों के कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। ये केंद्र है राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं समस्त पंचायत सचिवालय।
*क्या आना होगा लाभार्थी को केंद्र तक*:
1. अपना आधार कार्ड (जिसमें 70 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी हो)
2. आधार से लिंक मोबाइल (ओटीपी के लिए)
3. एक फोटो (यदि वृद्ध व्यक्ति केंद्र तक आने में असमर्थ है तो)



