उरई

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख्त, बढ़ी फीस का प्रस्ताव रिजेक्ट कर बढ़ी फीस को वापस करने या आगामी माह में समायोजित के निर्देश

समस्त विद्यालयों और बोर्ड में एनसीईआरटी किताबें ही लागू और पाँच वर्ष तक नहीं बदल सकेंगे ड्रेस और किताबें

उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम की बैठक कर स्कूल संचालकों, प्रिंसिपलों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने हाल ही में बढ़ाई गई स्कूल फीस को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं से बढ़ी हुई फीस वसूली है, वह या तो उसे अभिभावकों को वापस करें या अगले माह की फीस में समायोजित करें। उन्होंने साफ कहा कि मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यालय छात्रों को अतिरिक्त या निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रों और अभिभावकों को राहत देने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें एनसीईआरटी की किताबों पर अभिभावकों को उपलब्ध रहेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उक्त पुस्तक मेला में एनसीईआरटी की और से अभिभावकों को छूट भी दी जाएगी । मंहगे दर पर किताबें न खरीदें सरकार द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकों के रेट निर्धारित है मेले में ही पुस्तक खरीद कर लाभ उठाये
जिलाधिकारी ने कहा कि आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संचालित किसी भी विद्यालय को इस सत्र 2026-27 में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही, यदि किसी स्कूल ने पिछले पांच वर्षों के भीतर यूनिफॉर्म में बदलाव किया है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जो ड्रेस संचालित है, वही जारी रहेगी। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित और बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी टीमों के माध्यम से स्कूलों की नियमित जांच करें। यदि किसी विद्यालय के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो जांच कर रिपोर्ट भेजें उन सभी विद्यालयों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, स्कूल मॉर्निंग स्टार, एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, रामश्री पब्लिक स्कूल, विनायक एकेडमी सहित जनपद के कई विद्यालयों के संचालक और प्रिंसिपल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button