
उरई(जालौन)। भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा उरई द्वारा महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे समाज में उन्हें किसी भी प्रकार से हीन भावना ना रहे और वह आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान परिषद की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर मोहित सिपोलिया, सचिव पद पर विमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर एमपी सिंह तथा महिला संयोजक के रूप में श्रीमती अलका कठिल को निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित प्रांतीय महासचिव नंद गोपाल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद सदैव समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। साथ उन्होंने बताया मुख्य शाखा उरई सेवा के कार्यों में प्रांत में हमेशा अग्रणी रहती हैप्रांतीय वित्त सचिव सुनील मित्तल ने संगठन की योजनाओं को विस्तार देने पर बल दिया।

क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव इंजीनियर अजय इंटौरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। उन्होंने बताया भारत विकास परिषद स्वावलंबन के कार्यक्रम हमेशा से संचालित करती रही है । इस बार हम लोगों ने 10 सिलाई मशीन बाटी है आगे के वर्षों में बेरोजगार युवाओं को अपना स्वयं का छोटा व्यापार शुरू कराने का हमारा लक्ष्य है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित सिपोलिया ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। और कहां भारत विकास परिषद का समाज में जो नाम है उसे आगे बढ़ाने के लिए सेवा के विभिन्न प्रकल्पों पर हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे आपने जो विश्वास हमारी टीम पर जताया हैं हमारी टीम पूरा करने का प्रयास करेंगी
कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव रवि ईटौदिया, कोषाध्यक्ष विमल गुप्ता, पूर्व प्रांतीय महासचिव अजय महतले, शाखा संरक्षक जीवन राम गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. हरिमोहन पुरवार, जिला अध्यक्ष राजेश निगोतिया, डॉ देवेंद्र सेठ,संजय सुहाने, अश्वनी परिवार प्रांतीय पदाधिकारी इंजीनियर सुनील दोहरिया, महावीर शरण सरावगी, अनूप महेश्वरी एवं गोपाल कृष्ण अवस्थी , विशाल कनकने, डॉ मुकेश दुबौलिया, डॉ संजीव गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता,चंद्रभान गुप्ता,अनूप गुप्ता जेडीसी बैंक , रितेश तरसौलिया, राघवेंद्र कनकने, अखिलेश रूसिया, नवीन विश्वकर्मा , रामनरेश गुप्ता, प्रमोद कठिल, सीताराम अग्रवाल , दिनेश अग्रवाल, रामनरेश गुप्ता, रेखा गुप्ता,रजनी निगोतिया, मंजू गुप्ता, मालती मिसुरिया , ज्योति गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रवीण गुप्ता ने चुनाव पर्यवेक्षक और समस्त सदस्यों का आज के कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त किया



