छात्रो की सर्वागीण विकास हेतु एल्ड्रिच संकल्पित – इं0 अजय
बृज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, मे विद्यालय की वार्षिक परीक्षा के परिणाम हुए घोषित

उरई(जालौन)। बुंदेलखण्ड मे शिक्षा के क्षेत्र मे अपनी छाप छोड़ने वाले विद्यालय मे छात्रो का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी शतप्रतिशत रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ विद्यालय के डायरेक्टर इं0 अजय इटौरिया, चैयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे, इंचार्ज प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार तथा जुनियर विंग इंचार्ज श्रीमती नीतू सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम मे स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय के डायरेक्टर इं0 अजय इटौरिया ने कहा छात्रो के श्रम का सही मूल्यांकन करने का कार्य विद्यालय का है। किन्तु सम्मानित अभिभावको द्वारा विद्यालय मे परस्पर सहयोगात्मक सहभागिता से विद्यालय अपनी ऊचाईयों को निरंतर छू रहा है। हम शिक्षा मे संस्कार , अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति एकाग्रता का पाठ पढाते है जिससे सुसंस्कारित बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे आई0आई0टी0 , नीट , यू0पी0एस0सी0 आदि मे चयनित होकर राष्ट्रसेवा कर रहे है। विद्यालय की चैयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया ने सभी छात्रो को उनकी परीक्षा परिणामों की शुभकामनायें देते हुए समस्त अभिभावको को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे ने कहा कि परीक्षा सिर्फ कक्षाओ की ही नही है। असल परीक्षा जिंदगी की है जिसे हमे मेहनत, लगन और इमानदारी से पास करनी है। इंचार्ज प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा जुनियर विंग इंचार्ज श्रीमती नीतू सिंह व श्रीमती वंदना गुप्ता ने सभी छात्रों को शुभकामनायें दी। परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहे – प्रथम स्थान पर एल0के0जी0 मे यशस्वी प्रजापति (99.90%), यू0के0जी0 से सक्षम (99.83%), कक्षा प्रथम से प्राची राठौर और अयांश सिंह (99.58%), कक्षा द्वितीय से यश सिंह (99.71%), कक्षा तृतीय से दिया जयेशवानी (99.86%), कक्षा चौथी से दीप्ती कुशवाहा, पूर्वी (98.63%) व तोयश वलेचा (98.75%) कक्षा पांचवीं से ओजस्विता श्रीवास्तव (99.25%), अजहर (97.75%), कक्षा छठवीं से समज्ञा पाठक (98.88%), प्रियांशु सिंह (95.94%), कक्षा सातवी से आस्था नामदेव, मंगला बुधौलिया (98.06%), आयुष कुमार निरंजन (98.44%), आर्यन दीक्षित (97.56%) तथा आठवी से आराध्या मिश्रा (97.38%), इशानी शर्मा (96.56%) दिपांशु सिंह (97.31%), मधुर पटेल एवं प्रिंस पटेल (94.13%) प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
इसी प्रकार प्रथम स्थान पर कक्षा नवमी से मनोग्या (92.2%), आराध्या (95.7%), संस्कार निरंजन (99.00%), शिवमोहन चौहान (91.5%), आकाश पचौरी (94.3%), पीयूष (94.7%), विनायक गुप्ता (94.7%) तथा कक्षा ग्यारही मे जीवविज्ञान से पलक पाण्डेय (95.83%), गणित से शिवांग (94.80%), वाणिज्य से कनिष्का गुप्ता (96.17%) तथा मानविकी से साहित्य सिंह, आर्यन पटेल (96.67%) प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्रों एवं अभिभावकोे को सकारात्मक मार्गदर्शन देते हुए सभी उत्तीर्ण छात्रों को एवं 1 अप्रैल 2026 से विद्यालय मे नियमित कक्षाओं मे उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों मे पुरूषोत्तम पुरवार, डॉ0 अनुज भदौरिया, गोविंद सिंह, देवेश पाठक, शिवम शुक्ला, विपुल कुमार, देवांश, दिग्विजय, ऋग्वेद, हनुमत सिंह, नीतू सिंह, वंदना गुप्ता, अनिमेष मोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 अनुज भदौरिया, देवेश पाठक तथा शिवांगी ने किया।



