जालौन

मोहल्ले में पक्की सड़क न होने से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

जालौन  । मोहल्ले में पक्की सड़क न होने से लोगों का निकलना मुश्किल है। जलभराव के चलते ंिस्थति और बिगड़ जाती है। परेशान मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क बनवाने की मांग की है।

नगर क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी अंकुर श्रीवास्तव, अजय कुमार, मनीष बाथम, गोलू मिश्रा, अंकुर कुशवाहा, छविनाथ, शिवम कुशवाहा, सरिता भदौरिया आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनके मकान वार्ड नंबर 17 में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पीछे स्थित हैं। उनके मकानों तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं हैं। कई बार नगर पालिका में इसके लिए शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताया कि मोहल्ले में जलभराव हो जाता है। जिससे कच्ची सड़क पर कीचड़ होने से निकलना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर बच्चों को महिलाओं को निकलने में दिक्कत होती है। इसके अलावा जहरीले कीड़ों का भी डर बना रहता है। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि जनहित में लोगों की परेशानियों को देखते हुए वार्ड में पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button