जालौन ।गांव में स्थित श्मशानघाट के लिए जाने वाले रास्ते पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। आम रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्राम सूरजपुरा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर आम रास्ता खुलवाने की मांग की है।
विकास खंड के ग्राम पंचायत पंचायत काशीपुरा के गांव सूरजपुरा में शव के अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशानघाट बना हुआ है। श्मशानघाट घाट तक जाने वाले मार्ग पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। आम रास्ते पर कब्जा हो जाने के कारण श्मशानघाट पर लोग नहीं पहुंच पाते हैं जिससे अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सोवरन दोहरे की पुत्रवधू की मृत्यु 6 जनवरी को हो गयी थी। शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट पर न पहुंच पाने कारण परिजनों ने जालौन आकर शव का अंतिम संस्कार किया था। सोमवार को ग्रामीणों ने श्मशानघाट के आम रास्ते को अतिक्रमण कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से आम रास्ते के अतिक्रमण को हटवाने व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है जिससे भविष्य में भी गांव के आम रास्तों पर कब्जा न हो सके ।इस मौके पर रविन्द्र कुमार, राजनारायण, हाकिम, राम सनेही, उमाशंकर, बृजेश, विमल कुमार, विष्णु शंकर, महेंद्र पाल, प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।



