जालौन

अवैध शराब सहित युवक हुआ गिरफ्तार

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। उरई मार्ग पर गायर के पर शराब बेचने के लिए ले जा रहे 20 क्वार्टर के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में तैनात एसआई मनीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि उरई मार्ग पर गायर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में झोला लेकर जा रहे रूरामल्लू निवासी शेर सिंह को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो झोले से पुलिस ने 20 क्वार्टर शराब के बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button