कोंच(जालौन)। होली पर्व को लेकर लगातार 4 दिन तक बैंक शाखाएं बंद रहने के चलते सोमवार को बैंक शाखाएं यथावत रूप से खुली। वहीं बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह व राजकुमार के साथ मिलकर बैंक शाखाओं के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की सघन चैकिंग की।बैंक शाखाओं के बाहर बगैर लॉक,बगैर कागजात और बगैर नंबरों के खड़े 5 दुपहिया वाहनों को सीज कर पुलिस ने 5 अन्य दुपहिया वाहनों का चालान कर दिया।सड़क के दोनों ओर आड़े तिरछे दुपहिया वाहन खड़े किए जाने से उत्पन्न होने वाली जैम की समस्या को लेकर पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को फटकार भी लगायी।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि बैंक के बाहर दुपहिया वाहन चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को रोकने व संदिग्ध लोगों की धरपकड़ किये जाने के उद्देश्य से पुलिस ने उक्त अभियान चलाया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



