जालौन

संपूर्ण समाधान दिवस पर सीओ व तहसीलदार ने सुनी जनसमस्याएं

बबलू सेंगर माहिया खास

जालौन(उरई)। जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में तहसीलदार अमित शेखर व सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 18 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें चार शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार अमित शेखर व सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें 18 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण आदि की शिकायतें दर्ज कराई गई। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक आठ शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की पांच, विकास विभाग की तीन, पूर्ति व बिजली विभाग की एक-एक शिकायत पंजीकृत हुई। मौके पर राजस्व व बिजली विभाग की दो-दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके बीडीओ गणेश कुमार, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, सतेंद्र गुप्ता, गौरव कुमार, डॉ. राजीव दुबे, पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार, जे ई बिजली नवीन कंजोलिया, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button