
बबलू सेंगर माहिया खास
जालौन(उरई)। विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी इकरार विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वारंटी अपने मोहल्ले में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।



