उरई

बाल दिवस के अवसर पर ब्रज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड उरई में बाल मेला का हुआ आयोजन

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई(जालौन)।बाल दिवस भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अजय इटोरिया चेयरमैन सुविधा इटोरिया प्रधानाचार्य सीमा श्रेखण्डे उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी डा अनुज भदौरिया जी ने सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित कर बाल दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आये हुए उनके माता पिता एवं अभिभावकों को सम्मानित किया और इस सम्बन्ध में विद्यालय के निदेशक प्रबंधक इंजीनियर अजय इटौरिया जी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी चित्र पर माल्यार्पण कर बाल मेले का शुभारम्म किया बच्चों ने मेले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रबंधक अजय इटौरिया ने कहा आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता हैं। बच्चे ही वह मिट्टी हैं जिससे भविष्य की इमारत बनती है। बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि स्वतंत्र सोचने और और सपने देखने की आज़ादी भी मिलनी चाहिए। उनकी मुस्कान मासूमियत और सपने ही भारत की असली ताकत है।
आज ब्रज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल उरई के सभागार में नर्सरी, प्राइमरी एवं जूनियर कक्षा के बच्चों का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विशेष रूप से चेयरमैन श्रीमती सुविधा ईटोरिया जी और इंजीनियर अजय इटौरिया जी, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डेजी डिप्टी डायरेक्टर श्री राजेश सर उप प्रधानाचार्य श्री आशिष तिवारी जी एवं समस्त शिक्षकों ने बच्चों के इस कार्यक्रम को सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया और कहा कि वास्तव में ये बच्चे ही हमारे भारत के भविष्य हैं। यह दिन देश में बच्चों के अधिकारों, स्वतंत्रता की रक्षा, उनके स्वास्थ्य व शिक्षा एवं कल्याण पर बात करने का है। बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में आए हुए बच्चों के माता पिता एवं अभिभावक करण से विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अजय इटौरिया जी ने उनसे मुलाकात भी की और साथ ही साथ बच्चों के विशेष ध्यान देने के बात पर बल दिया, प्रबन्धक अजय इटौरिया जी ने बच्चों के साथ बाल मेला का बच्चों का उत्साह वर्धन किया बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य में कामयाबी प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।
बाल दिवस के इस आयोजन पर बच्चों के द्वारा किए गए कार्यक्रम में हमारे समस्त नर्सरी, प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर टीचर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने बच्चों के कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य सहयोग अर्पण करते हुए उनके साथ बाल दिवस को भरपूर तरीके से आनंद उठाया। इसी के साथ बच्चों ने अपने अपने खाने पीने के स्टॉल भी लगाए,
विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने कहा कि ऐसे आयोजन स्रे बच्चों के जीवन में आने वाली चुनौतियों को लड़ने के योग्य बनने हेतु बच्चों को प्रेरणा मिलती हैं
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आशीष सर डिप्टी डायरेक्टर राजेश सर ने भी इस मौके पर संबोधन दिया। शिक्षकगण में श्री अनुज भदौरिया जी पुरुषोत्तम सर गोबिन्द सर देवेस पाठक सर डॉ स्वेता अग्रवाल महेश जी सुनील भारद्वाज सर नीतू सिंह नीलमा पांडे रचना मैम संगीता मैम के के चतुर्वेदी सर सहित सभी शिक्षकों ने बाल मेला में उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button