उरई

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त, यातायात नियमों का कराएं पालन अभियान चलाकर करें जागरूक

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई(जालौन)।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने कहा कि एनएचएआई मार्ग अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं कराए गए हैं तथा मार्गों पर बने अवैध कट भी बंद नहीं कराए गए हैं, जो गंभीर लापरवाही दर्शाते हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देशित किया कि मार्गों के किनारे झाड़ियों की छटाई समयसीमा में न करने पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सड़क मार्गों पर सांकेतिक बोर्ड अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि शहर के अंदर जहां-जहां अतिक्रमण है, उसे तत्काल हटाया जाए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, सीओ व नगर पालिका को संयुक्त रूप से निरंतर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने एसडीएम व एआरटीओ को निर्देशित किया कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइविंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट, तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह, अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, अधिशासी अभियंता सीडी प्रथम सुनील कुमार, एआरटीओ राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button