जालौन

सफाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुए नाले की मरम्मती करने की लोगों ने उठाई मांग

जालौन(उरई)। नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई के दौरान नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। ईओ के आश्वासन के बाद चार माह बीतने के बाद भी नाला की मरम्मत नहीं कराई गई है। मोहल्ले के ही व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर नाले की मरम्मत कराने की मांग की है।

छत्रसाल रोड पर अनस गेस्ट हाउस के पास दुकान किए शादाब सिद्दीकी ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि लगभग चार से पांच माह पूर्व नगर पालिका द्वारा छत्रसाल रोड पर बने नाले की सफाई कराई गई थी। जेसीबी मशीन से सफाई के दौरान नाले का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। नाले का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से नाले का पार करने में लोगों को दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं सफाई के बाद जो मलबा निकला था उसे अब तक नहीं उठाया गया है। इस बाबत जब ईओ से शिकायत की थी तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से को नगर पालिका द्वारा सही करा दिया जाएगा और मलबा उठवा लिया जाएगा। तबसे लगभग चार माह का समय बीत चुका है न तो अब तक नाले की मरम्मत कराई गई है और न ही मलबा उठाया गया है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि मोहल्ले के लोगों की परेशानी को देखते हुए क्षतिग्रस्त नाले की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और वहां पड़े मलबे को उठवाया जाए, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button