कोंच(जालौन)। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कानपुर प्रान्त द्वारा आज 17 अप्रैल को कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित किये जाने वाले भव्य एवं दिव्य रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अल सुबह कार्यकर्ता दो बसों में सवार होकर रवाना हुए।क्षेत्रीय भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कानपुर जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भगवा पट्टी ओढ़ाकर उनका तिलक किया,तदुपरांत विधायक ने भगवा झंडी दिखाकर दोनों बसें रवाना की।इस दौरान कार्यकर्तागण जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।बजरंग दल के जिला सह संयोजक व नदीगांव नगर पालक आकाश उदैनिया,विहिप कोंच नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य ने संयुक्त रूप से बताया कि नदीगांव प्रखंड से 41 व कोंच प्रखंड से 51 और समूचे जनपद से करीब 350 राम स्वरूप बालक सहित प्रान्त भर से 6 हजार की संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्री राम स्वरूप बालकों के ऊपर विमान से पुष्प वर्षा की जायेगी। कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय पदाधिकारी भैया जी जोशी,विहिप केंद्रीय महामंत्री मिलेंद्र परांडे और साध्वी ऋतम्भरा दीदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



