
जालौन(उरई)। मां के साथ गाली, गलौज व मारपीट करने के मामले में मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी जुमरत ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अयूब गलत संगत में पड़कर बिगड़ चुका है। वह बुजुर्ग हो चुकी हैं, इसके बाद भी वह उसका ख्याल नहीं रखता है। आए दिन घर में झगड़ा करता है। शुक्रवार को जब उसने झगड़ा करने से रोका तो गाली, गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।



