बबलू सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। महात्मा ज्योतिराव फुले समग्र फाउंडेशन द्वारा 22 अक्तूबर दिन बुधवार को ‘श्लोक उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला नारोभास्कर स्थित बालाजी बाल विद्यालय परिसर में होगा, जहां क्षेत्रभर से कला, साहित्य और शिक्षा जगत से जुड़ी प्रतिभाएं जुटेंगी।
फाउंडेशन के सचिव बृजमोहन कुशवाहा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य शिक्षा का प्रकाश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि श्लोक उत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि यह शिक्षा, कला और समाजसेवा को जोड़ने वाला मंच है, जो स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा। बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात कलाकार, साहित्यकार, शिक्षाविद और समाजसेवी शामिल होंगे। उत्सव के दौरान कला प्रदर्शनियां, साहित्यिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा, समाजसेवा व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।



