जालौन

दीपावली महोत्सव को लेकर जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में हुई बैठक

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। दीपावली महोत्सव 2025 को लेकर जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में बैठक का आयोजन बेतवा सीड्स परिसर में किया गया। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार चौथे दीपावली मोहत्सव को और भव्य बनाए जाने की योजना है। जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने बताया कि 22 अक्टूबर अक्टूबर दिन बुधवार को यह आयोजन होगा। इस बार महोत्सव का आकर्षण दिल्ली से आई विशेष टीम द्वारा प्रस्तुत लेजर लाइट और साउंड शो रहेगा, जिसमें रामायण की झलकियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पावन ‘राम राज्याभिषेक’ से होगी, जिसके बाद भक्तिमय और देशभक्ति गीतों पर रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार गीतांजलि शर्मा की टीम रासलीला का मनमोहक प्रदर्शन करेगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण के अनुकूल ईको-फ्रेंडली आतिशबाजी से आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामाराजा निरंजन, रामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, महेंद्र पाटकार मृदुल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button