जालौन

गांव के लोगों ने डीएम से तालाब की सफाई कराने की उठाई मांग

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। गांव में स्थित तालाब की सफाई न होने से तालाब का पानी गंदा हो चुका है और बदबू आ रही है। गांव के लोगों ने डीएम से तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहाव में बड़ी माता मंदिर के पास तालाब स्थित है। गांव के दीपू तिवारी, रामेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, संदीप दीक्षित, रविंद्र दीक्षित, तिलक, राजेंद्र, विनय दुबे, रामबाबू, हरिओम, शिवाजी, आदि ने बताया कि इस तालाब की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। जिसके चलते तालाब का पानी गंदा हो चुका है। पानी में कीड़े पनप रहे हैं साथ ही बदबू आ रही है। इस तालाब में गांव के पशु पक्षी पानी पीते हैं साथ ही किशोर व युवा भी कभी कभार तालाब पर नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन तालाब का पानी इतना गंदा हो चुका है कि पशु पक्षियों के पीने लायक भी नहीं बचा है। बारिश में तालाब में पानी और भर गया है। यदि तालाब के पानी की निकासी नाले में कराी जाए तो तालाब की सफाई हो जाएगी। जिसके बाद तालाब को स्वच्छ पानी से भरा जा सकता है और तालाब के पानी का उपयोग हो सकता है। इस बाबत प्रधान व सचिव से कई बार बात की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि तालाब की सफाई कराई जाए और तालाब में स्वच्छ पानी भरवाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button