बबलू सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। अलग अलग स्थानों पर रंजिश के चलते हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबरा निवासी अंकित सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही सुरेंद्र सिंह उससे रंजिश मानते हैं। उधर, धनौरा कलां निवासी रामजी समाधिया ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही शशिकांत दुबे उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते अक्सर वह उनके साथ विवाद करते रहते हैं। शांति बनाए रखने के लिए वह शांत रहते हैं। लेकिन इससे उनके हौसले बढ़ गए। आरोप लगाया कि गांव में जाते समय उपरोक्त ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अभद्रता कर रहे थे। मना करने पर मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



