पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती के मौके पर नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन गांधी स्मारक बस स्टैंड पर जाहिद उल्ला अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें सदी जननायक बताया गया।
गोष्ठी में जिला महासचिव विष्णु चतुर्वेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को संचार प्रौद्योगिकी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उन्हें कम्प्यूटर युग का जनक बताया। जाहिदउल्ला अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए जीवन पर्यंत काम किया। आज जो संचार क्रांति दिख रही है, उसके जनक राजीव गांधी ही रहे है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सदी का जननायक बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी के बाद कांग्रेसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर नगर कमेटी अध्यक्ष राजा भईया दोहरे, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदुम्न दीक्षित, चंद्रशेखर वर्मा, वसीरउरर्हमान सिद््दीकी, अनिल यादव, वसीम अंसारी, राजेंद्र फौजी, अनूप अवस्थी, अनिल सेंगर, कपिल चंसौलिया आदि मौजूद रहे।