जालौन

उरई जालौन फोरलेन पर जगह जगह लगे बालू के ढेर बनते दुर्घटना का कारण

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। उरई जालौन फोरलेन पर जगह जगह लगे बालू के ढेर व सड़क पर फैली बालू वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर फैली बालू व बालू के ढेर के कारण आये दिन दुर्घटनाएं का कारण बन रही है। मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर होने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने एक माह बीतने के बाद समस्या का समाधान नहीं कराया है और पोर्टल पर निस्तारण दिखा दिया गया है।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जाता है। लोक निर्माण विभाग की आख्या में जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान चलाकर बालू व गिट्टी को भरवाने की आख्या लगायी गई है। जबकि उरई जालौन फोरलेन पर पहले से बालू आदि के ढेर लगे हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होने के बाद भी फैली बालू व जगह जगह लगे बालू के ढेर किसी को दिख नहीं रहे। उदोतपुरा निवासी सतीश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ गांव से बाइक से 29 अप्रैल उरई में शादी में जा रहे थे। बालू के ढेर के कारण दंपति सातमील के पास सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी पत्नी कस्तूरी (48) की मौत हो गई थी। आए दिन लोग सड़क पर फैली बालू के कारण फिसल कर घायल हो रहे हैं। लोगों ने सड़क पर लगे बालू के ढेरों को हटवाने व बालू के ढेर लगाने वाले तथा बिल्डिंग मेटेरियल के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की है लेकिन एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, अभी तक लोक निर्माण विभाग ने इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और कार्यालय में बैठकर निस्तारण कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड अधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान चलाए जाने और भविष्य में फिर अभियान चलाने का आश्वासन देकर समस्या का समाधान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button