जालौन

बारिश के चलते ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में मजदूर का कच्चा मकान गिरा

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। लगातार बारिश के चलते ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में मजदूर का कच्चा मकान गिर गया। मकान में घर गृहस्थी का सामान दबने से मजदूर को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी परशुराम प्रजापति का कच्चा घर है। लगातार बारिश के चलते उनके घर में नमी आ गई थी और दीवारों में दरार आ गई थी। जिसके बाद वह अपने दूसरे घर में रहने के लिए चले गए थे। सोमवार की सुबह अचानक उनके कच्चे घर की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि घर गिरते समय वहां कोई मौजूद नहीं था। गृहस्वामी परशुराम प्रजापति ने बताया कि उनका कच्चा घर लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार की सुबह गिर गया। घर गिरने से घर के अंदर रखा घर गृहस्थी का लगभग 50 हजार रुपये के सामान का नुकसान हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button