जालौन

ग्राम सिकरी राजा में साप्ताहिक संकीर्तन यज्ञ महोत्सव का किया जा रहा आयोजन

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। ग्राम सिकरी राजा में इन दिनों भक्तिभाव, श्रद्धा और अध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। गांव में साप्ताहिक श्री हरिनाम संकीर्तन यज्ञ महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ चल रहा है। यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, ग्राम की समृद्धि एवं सांस्कृतिक जागरण का संदेश दे रहा है।
सिकरी सरकार हनुमानजी महाराज मंदिर पर आयोजित इस संकीर्तन यज्ञ महोत्सव में हनुमानजी को अध्यक्ष स्वरूप में प्रतिष्ठित किया गया है। यज्ञ महोत्सव का संचालन मंदिर के अध्यक्ष महंत महेश दुबे की देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि इसका उद्देश्य गांव में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की भावना को जाग्रत करना है। महोत्सव के चौथे दिन संपूर्ण वातावरण श्रीहरिनाम महा-मंत्र से गुंजायमान हो उठा। जिसमें श्रृद्धालुओं ने हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। का जाप किया। यह अखंड संकीर्तन सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा लगातार किया गया। गांव के युवा, महिलाएं, वृद्धजन सभी की भागीदारी संकीर्तन में देखी गई। भक्तगण ताली- मृदंग की ताल पर नृत्य करते हुए भगवान के नाम में लीन नजर आए। महोत्सव में प्रतिदिन हवन, पूजन, संध्या आरती, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक प्रवचन में जीवन में भक्ति की आवश्यकता, कर्म का महत्व एवं धर्म की रक्षा पर संतों ने प्रेरक वाणी में विचार रखे। आयोजन से पूरा गांव आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। इस आयोजन में संतोष गुप्ता, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह, महेश दिघर्रा, कृष्णानंद दुबे, इंद्रपाल सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button