जालौन

पारिवारिक विवाद में चले लाठी डंडो में दसियो लोग हुए घायल

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन। पारिवारिक विवाद को लेकर लौना गांव में दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे चले। दो पक्षों के हुए विवाद में 10 लोग घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले को लेकर जानकारी कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में पारिवारिक विवाद को लेकर दो दिन से कहासुनी चल रही थी। यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब शनिवार की शाम भरत सिंह शराब के नशे में घर आया और पत्नी रीना के साथ मारपीट करने लगा। रीना के साथ हो रही मारपीट को लेकर परिवार के ही चंद्रशेखर ने जब विरोध किया तो भरत पक्ष के शिवराम, रन सिंह एवं चंद्रशेखर पक्ष के सुरेश, रमेश, प्रियांशू, अनिल व रेखा के बीच विवाद होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आसपास के लोगों ने विवाद को शांत करने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच दोनों पक्ष लाठी, डंडों लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों बीच जमकर लाठी, डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद घायल हुए दोनों पक्ष के लोग सीएचसी आ गए। जहां उनका इलाज हो रहा है। झगड़े की सूचना मिलते ही एसएसआई दिलीप मिश्रा भी मौके पर सीएचसी पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना को लेकर दोनों पक्षों से जानकारी ली। उक्त संदर्भ में एसएसआई दिलीप मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button