जालौन

चौकी इंचार्ज पर फिर गंभीर आरोप, उगाही और दबंगई के ऑडियो वायरल

हुसैन अली

जालौन। जालौन चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। शाहगंज निवासी सलमान और उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं और ₹5000 की मांग कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले 6 पुला के पास जुआ खेलते पकड़े गए कुछ लोगों ने सलमान का नाम लिया था, जिसके बाद से चौकी इंचार्ज लगातार चौकी आने का दबाव बना रहे थे। जब सलमान ने विरोध किया तो आरोप है कि आज उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया, जिससे उसकी शर्ट तक फट गई।

मामला यहीं नहीं थमता। आरोप है कि 6 पुला पर पकड़े गए जुआरियों से ₹3000 से ₹5000 तक की वसूली के ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहगंज की एक महिला चौकी इंचार्ज पर दरवाजे में लात मारने और गाली-गलौज करने जैसे आरोप लगा चुकी है। लगातार लग रहे आरोपों से इलाके में पुलिस की छवि धूमिल होती नजर आ रही है।

अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर आरोपों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button