उरई

थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन की संवेदनशीलता, फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध हो निस्तारण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उरई कोतवाली परिसर में आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रशासन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान घरेलू विवाद, जमीनी विवाद, आपसी कहासुनी एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता दिखाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का विश्वास प्रशासन पर और मजबूत हो। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवादित मामलों में मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह सजग, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर तहसीलदार श्रीश मिश्रा, कोतवाल आनंद सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button